कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने BJP पर साधा निशाना, कहा- योगी सरकार हठधर्मिता की पराकाष्ठा को कर चुकी है पार

punjabkesari.in Tuesday, Sep 28, 2021 - 02:42 PM (IST)

लखनऊ: कांग्रेस प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने उत्तर प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हठधर्मिता की पराकाष्ठा को पार कर चुकी है। उत्तर प्रदेश की सरकार जाति धर्म देखकर विपक्ष के नेताओं पर फर्जी मुकदमा दर्ज कर रही इसे लेकर कांग्रेस पार्टी आज प्रदेश के जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि कभी दलित की बेटी पर मिट्टी का तेज डाल कर जलवा देना, कभी मुस्लिम के नाम पर प्रताड़ित करना,कभी ब्राह्मण के नाम पर घर गिरा देना,और फर्जी मुकदमे दर्ज करना सरकार का हथकंडा बन गया है। इसे लेकर कांग्रेस पार्टी चुप नहीं बेठेगी। 

अंशू अवस्थी ने कहा कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  प्रमोद तिवारी व कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए गये।  इस फर्जी केस को जल्द से जल्द योगी सरकार वापस ले अन्यथा पूरे प्रदेश में एक बड़ा आंदोलन चलाएगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के तानाशाही रवैये के खिलाफ कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। इसे लेकर जल्द ही बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा भारतीय जनता पार्टी संविधान के विरुद्ध कार्य कर रही है इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी चुप बैठने वाली नहीं है। 

बता दें कि प्रतापगढ़ बीजेपी सांसद संगम लाल गुप्ता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जमकर मारपीट हुई थी। इसे लेकर योगी सरकार ने सख्त कदम उठाते हुए आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। एक्शन में आई आई पुलिस इस मामले में  प्रमोद तिवारी व कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना सहित कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने 9 अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static