UP पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, योगी सरकार ने किया 64 IPS अधिकारियों का तबादला

punjabkesari.in Tuesday, Jan 08, 2019 - 08:55 AM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल करते हुए रात भारतीय पुलिस सेवा के 64 अधिकारियों के तबादले कर दिए। गृह विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस महानिरीक्षक मुरादाबाद विनोद कुमार सिंह को एडीजी पीएसी लखनऊ बनाया गया है। पुलिस उप महानिरीक्षक कानून व्यवस्था प्रवीण कुमार को महानिरीक्षक कानून व्यवस्था नियुक्त किया गया है।

प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस उप महानिरीक्षक अयोध्या ओंकार सिंह को महानिरीक्षक अयोध्या बनाया गया है जबकि उप महानिरीक्षक पीटीसी सीतापुर को प्रयागराज में महानिरीक्षक पीएसी पूर्वी जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस मुख्यालय से सम्बद्ध मंजिल सैनी को उप महानिरीक्षक कानून व्यवस्था नियुक्त किया गया है जबकि पुलिस अधीक्षक पीलीभीत बालेंदु भूषण सिंह को एसपी लखनऊ में एसपी प्रशिक्षण एवं सुरक्षा बनाया गया है।

Anil Kapoor