महिलाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर हैं योगी सरकार: स्वाति सिंह

punjabkesari.in Friday, Oct 16, 2020 - 01:31 PM (IST)

लखनऊ:उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के एक सवाल के जवाब में उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वाति सिंह  ने कहा कि योगी सरकार महिलाओं के प्रति किसी भी तरह की हिंसा में शामिल दोषियों के साथ सख्त कार्रवाई कर रही है। सीएम योगी के सख्त निर्देश के बाद यदि कोई भी अधिकारी दोषी को बचाने का प्रयास करता है तो उसके ऊपर भी कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का काम सिर्फ राजनीति करना है। किसी महिला के खिलाफ जुर्मजातिय होना गलत है। इस बात पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

बता दें कि प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री स्वाति सिंह ने सीतापुर में एक समीक्षा बैठक के दौरान विपक्ष के सवालों के जवाब में कहा कि विपक्ष पेस बुक ट्वीटर पर ही सवाल कर रहा है। जब कि उनकी सरकार में महिलाओं पर शोषण चरम पर था। सिंह ने कहा कि महिलाओं पर किसी तरह की घटना होना दुखद है। इसमें राजनीति नहीं होनी चाहिए।  योगी सरकार में अपराधियों पर कार्रवाई हो रही है। किसी के साथ कोई भेद भाव नहीं हो रहा है। विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है। बंद कमरे में बैठ कर फेसबुक ट्वीटर अपडेट करना ही विपक्ष का काम रह गया है। 

Ramkesh