योगी सरकार के मंत्री बोले- अयोध्या को वेटिकन सिटी और मक्का से भी भव्य बनाएंगे

punjabkesari.in Saturday, Dec 07, 2019 - 12:33 PM (IST)

अयोध्याः योगी सरकार ने अयोध्या में राम जन्मभूमि को लेकर बड़ा ऐलान किया है। इस बारे में जानकारी देते हुए योगी सरकार के प्रवक्ता और सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने कहा है कि उनकी सरकार जल्द ही अयोध्या का रेनोवेशन यानी पुनर्निर्माण करने जा रही है।

सिंह बताया कि पुनर्निर्माण के तहत अयोध्या को इंटरनेशनल लेवल पर विकसित किया जाएगा। इसे इतना खूबसूरत व भव्य लुक दिया जाएगा कि दुनिया के नक़्शे में यह वेटिकन सिटी और मक्का से भी ज़्यादा महत्वपूर्ण हो जाएगा। अयोध्या में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन के साथ ही मूलभूत संसाधन मुहैया कराए जाएंगे. विकास कार्यों के जरिए इसे भव्य स्वरूप तो दिया जाएगा, लेकिन इसकी पहचान, संस्कृति और मूल से कोई छेड़छाड़ नहीं की जाएगी।

सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा है कि अयोध्या का विकास भारतीय शहर की ही तर्ज पर किया जायेगा, लेकिन यह इंटरनेशनल सिटी से भी ज्यादा सुन्दर शहर बनेगा।

Tamanna Bhardwaj