योगी सरकार का ऐलान- कल्याण सिंह के नाम पर होगी UP के 5 जिलों की सड़क

punjabkesari.in Monday, Aug 23, 2021 - 09:45 AM (IST)

अलीगढ़ः  उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता रहे कल्याण सिंह का शनिवार को एसजीपीजीआई में ईलाज के दौरान 89 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। राम मंदिर निर्माण के नायकों में से एक सिंह के निधन की खबर से राजनीतिक जगत के साथ ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए योगी सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ऐलान किया कि पांच जिलों की एक-एक सड़क को कल्याण सिंह के नाम पर किया जाएगा।

बता दें कि राजधानी लखनऊ समेत अयोध्या, प्रयागराज, बुलंदशहर और अलीगढ़ में एक-एक सड़क कल्याण सिंह मार्ग के नाम पर होगी। लोक निर्माण विभाग इस संबंध में जल्द ही सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर लेगा। राम मंदिर आंदोलन के नायकों में से एक कल्याण सिंह के नाम पर अयोध्या में रामजन्मभूमि परिसर जाने वाली सड़क का नाम कल्याण सिंह मार्ग होगा।

आगे बता दें कि उनकी अंतिम यात्रा आज सोमवार को और अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ नरौरा परमाणु केंद्र के पास स्थित गंगाघाट पर किया जाएगा। इसी क्रम में उनका पार्थिव शरीर अलीगढ़ लाया गया। जहां अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static