अफसरों के गैरजरूरी खर्च पर योगी सरकार का लगाम, नई गाड़ियों समेत इन पर लगाया रोक

punjabkesari.in Sunday, Aug 01, 2021 - 05:20 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। इसी बीच प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने अधिकारियों के गैरजरूरी खर्च पर लगाम लगाने का अहम निर्देश दिया है। इसी क्रम में सरकार ने अधिकारियों की यात्राओं में कटौती से लेकर नए वाहनों की खरीद पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। ईंधन पर होने वाले व्यय को कम करने के निर्देश भी दिए गए हैं। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने अपने आदेश में इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

बता दें कि निर्देश में साफ तौर पर कहा गया है कि हवाई यात्रा के लिए अधिकृत अफसर भी अब केवल इकॉनॉमी क्लास में ही सफर करेंगे। वर्तमान वित्तीय वर्ष में एक्जीक्यूटिव और बिजनेस क्लास में यात्रा पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। इसके साथ ही अफसरों को शासकीय कार्यों के लिए की जाने वाली यात्राओं को कम करने का निर्देश दिया गया है। इसके साथ ही कोई भी विभाग वर्तमान वित्तीय वर्ष में नए वाहन भी नहीं खरीद सकेगा। जो वाहन पूरी तरह से खराब हो चुके हैं, उनके स्थान पर सरकार ने किराये पर वाहन की व्यवस्था करने को कहा है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Moulshree Tripathi

Recommended News

Related News

static