गन्ना किसानों के हित में Yogi government का बड़ा फैसला, गन्ने के भाव में इतने रूपए प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी
punjabkesari.in Wednesday, Oct 29, 2025 - 01:07 PM (IST)
Yogi government: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने गन्ना किसानों के हित में ऐतिहासिक फैसला लिया है। राज्य सरकार ने पेराई सत्र 2025-26 के लिए गन्ने का समर्थन मूल्य बढ़ाने की घोषणा की है।
गन्ना मूल्य में ₹30 प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी
अब नए गन्ना मूल्य इस प्रकार होंगे
- अगेती प्रजाति: ₹400 प्रति क्विंटल
- सामान्य प्रजाति: ₹390 प्रति क्विंटल
इस फैसले से प्रदेश के लाखों गन्ना किसानों के चेहरों पर खुशहाली की मिठास घुल गई है।
किसानों को ₹3,000 करोड़ का अतिरिक्त भुगतान
गन्ना मूल्य में वृद्धि से किसानों को लगभग ₹3,000 करोड़ का अतिरिक्त लाभ मिलेगा। सरकार का दावा है कि यह वृद्धि प्रदेश के गन्ना किसानों के जीवन में नई ऊर्जा लाएगी।
2017 से अब तक चार बार बढ़ा समर्थन मूल्य
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में गन्ना मूल्य में लगातार बढ़ोतरी की गई है।
- 2007 से 2017: ₹1,47,346 करोड़ का भुगतान
- 2017 से अब तक (8.5 वर्ष): ₹2,90,225 करोड़ का रिकॉर्ड भुगतान
यानी पिछली सरकारों की तुलना में ₹1,42,879 करोड़ अधिक भुगतान किया गया है।
चीनी उद्योग को नई दिशा
प्रदेश में फिलहाल 122 चीनी मिलें संचालित हैं, यह देश में दूसरे स्थान पर है। पिछली सरकारों के समय 21 मिलें औने-पौने दामों में बेची गई थीं जबकि योगी सरकार के कार्यकाल में पारदर्शी नीतियों से
- ₹12,000 करोड़ का निवेश आया,
- 4 नई चीनी मिलें स्थापित हुईं,
- 6 बंद मिलें दोबारा शुरू की गईं,
- 42 मिलों में क्षमता विस्तार हुआ।
“स्मार्ट गन्ना किसान” प्रणाली से पारदर्शिता
अब गन्ना किसानों के भुगतान की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और पारदर्शी हो गई है। गन्ना पर्ची, क्षेत्रफल और सट्टा अब वेब-बेस्ड सिस्टम से जारी, भुगतान डीबीटी के जरिए सीधे बैंक खाते में भारत सरकार ने इस प्रणाली को "मॉडल सिस्टम" घोषित किया है।
एथेनॉल उत्पादन में भी यूपी देश में नंबर-1
राज्य में एथेनॉल उत्पादन 41 करोड़ लीटर से बढ़कर 182 करोड़ लीटर हो गया है। आसवन संयंत्रों की संख्या भी 61 से बढ़कर 97 हो गई है।
गन्ना क्षेत्रफल में भी हुई रिकॉर्ड वृद्धि
- 2017 से पहले: 20 लाख हेक्टेयर
- अब: 29.51 लाख हेक्टेयर
- उत्तर प्रदेश अब देश में पहले स्थान पर है।

