बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: योगी सरकार ने किया 35 IAS अधिकारियों का तबादला

punjabkesari.in Friday, Apr 13, 2018 - 10:48 AM (IST)

लखनऊः योगी सरकार ने राज्य में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। दरअसल गुरुवार को 35 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। ट्रांसफर किए गए अधिकारियों में 8 जिलों के डीएम भी शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक, कुशीनगर डीएम आंध्रा वाम्सी हटाकर डॉ. अनिल कुमार सिंह को डीएम कुशीनगर बनाया गया है। बाराबंकी डीएम अखिलेश तिवारी का भी तबादला कर दिया गया है। सुरेश कुमार को अंबेडकरनगर जिलाधिकारी बनाया गया है। मिर्जापुर डीएम विमल दुबे का भी तबादला कर दिया गया है।

वहीं नरेंद्र प्रसाद पांडेय को दिव्यांग मामलों का सचिव बनाया गया है तो वहीं शिवप्रसाद को राज्य सूचना आयोग का सचिव बनाया गया है। अवधेश तिवारी को सीईओ ग्रामीण सड़क, राजमणि यादव को सिंचाई सचिव, शरद कुमार सिंह को खेलकूद, श्रुति सिंह को कृषि विभाग का विशेष सचिव बनाया गया है।  

Deepika Rajput