UP: विभिन्न जिलों के शेल्टर होम में फंसे लोगों को घर पहुंचाएगी योगी सरकार

punjabkesari.in Monday, Apr 13, 2020 - 11:23 AM (IST)

लखनऊः खतरनाक कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए देश भर में 21 दिनों का लॉकडाउन लागू है। यह अवधि कल 14 अप्रैल को खत्म हो रही है। हालांकि अभी लॉकडाउन की अवधि बढ़ने की उम्मीद है। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी टीम के साथ बैठक की जिसमें उन्होंने कोविड-19 से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की। लॉकडाउन के दौरान प्रदेश के अलग-अलग जिलों के शेल्टर होम में फंसे सैकड़ों लोगों को उनके घर पहुंचाने की तैयारी कर ली है। शेल्टर और क्वारंटाइन होम में फंसे लोगों की स्क्रीनिंग के बाद अब उन्हें उनके घर तक पहुंचाया जाएगा।

बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए CM ने कहा कि शेल्टर होम में फंसे लोगों को उनके घर पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। लोगों को घर पहुंचाने से पहले सभी लोगों की स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद उन्हें पहुंचाया जाएगा। साथ ही घर में भी सभी सदस्यों को 14 दिन की क्वारंटाइन अवधि को पूरा करना होगा। सरकार इन लोगों को घर पहुंचाने के साथ ही राशन भी मुहैया करवाएगी।

CM ने कहा, "प्रदेश में जहां भी लोग 14 दिनों तक शेल्टर होम में रह चुके हैं, उनकी जांच करवाई जाए और फिर सुरक्षित 14 दिन के होम क्वारंटाइन हेतु उनको घर भेजने की व्यवस्था हम लोग करने जा रहे हैं।

Ajay kumar