आगरा का नाम बदलने में जल्दबाजी नहीं दिखाएगी योगी सरकार

punjabkesari.in Monday, Nov 18, 2019 - 04:41 PM (IST)

 

लखनऊः उत्तर प्रदेश के ऐतिहासिक शहर आगरा का नाम अग्रवन करने में उत्तर प्रदेश सरकार अभी कोई जल्दबाजी नहीं दिखायेगी। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के कुछ नेताओं ने इस बारे में हाल ही में बयान जारी किए हैं कि आगरा का नाम बदलकर अग्रवन कर दिया जाये। आगरा में अग्रवालों की संख्या बहुत है और महाराजा अग्रसेन की वो पूजा किया करते हैं।

आगरा उत्तरी सीट से पांच बार विधानसभा का चुनाव जीत चुके भाजपा के नेता जगन प्रताप गर्ग ने इस शहर का नाम बदलने के लिये पत्र लिखा है। गर्ग के पत्र लिखने के बाद आगरा का नाम बदलने की मांग जोर पकड़ने लगी है । सूत्रों के अनुसार राज्य सरकार ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय के इतिहास विभाग से कहा है कि वो इस पर अब तक हुये रिसर्च की पुरी जानकारी कर अवगत कराये।

हालांकि अंतराष्टर्रीय महत्व के इस ऐतिहासिक शहर का नाम बदलना इतना आसान भी नहीं होगा। ताजमहल के कारण इस शहर की पहचान पूरी दुनिया में है।





 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static