UP में 5 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार, मैनपुरी उपचुनाव : अखिलेश यादव का BJP पर हमला... पढ़ें आज की 10 बड़ी खबरें

punjabkesari.in Thursday, Nov 24, 2022 - 07:30 AM (IST)

लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार 5 दिसंबर से यहां शुरू हो रहे 3 दिवसीय शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्य विधानसभा में 2022-2023 के लिए अपना पहला पूरक बजट पेश करेगी। इस बीच, विपक्षी दलों ने तारीख पर आपत्ति जताई है क्योंकि यह 2 विधानसभा सीटों (रामपुर और खतौली) और एक लोकसभा सीट (मैनपुरी) के मतदान के साथ मेल खाता है।

UP में 5 दिसंबर को अनुपूरक बजट पेश करेगी योगी सरकार, टालना चाहता है विपक्ष
उत्तर प्रदेश सरकार 5 दिसंबर से यहां शुरू हो रहे 3 दिवसीय शीतकालीन सत्र के पहले दिन राज्य विधानसभा में 2022-2023 के लिए अपना पहला पूरक बजट पेश करेगी।

मैनपुरी उपचुनाव : अखिलेश यादव का BJP पर हमला, कहा- बेईमानी नहीं करती तो मैनपुरी और भोगांव जीत जाते
सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई लोकसभा सीट पर अपनी पत्नी डिंपल यादव को उतारने के बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव विधानसभा वार चुनाव प्रचार कर रहे है।

पारिवारिक कलह से परेशान हो चुका था केंद्रीय मंत्री का भतीजा, फांसी पर लटक कर दे दी जान
केंद्रीय राज्‍यमंत्री कौशल किशोर के भतीजे नंदकिशोर ने आत्‍महत्‍या कर ली है। लखनऊ के दुबग्‍गा क्षेत्र के बिगरिया में स्थित आवास पर फांसी लगाकर उन्‍होंने खुद की जान ले ली। इस घटना के बाद यह मामला बड़ा होता गया। क्योंकि मरने वाला कोई आम नागरिक नहीं था.

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के बाद 6 मरीजों ने खो दी आंखों की रोशनी, CMO ने अस्पताल का लाइसेंस किया सस्पेंड
कानपुरः यूपी के कानपुर जिले में स्थित एक निजी अस्पताल का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां के आराध्या आई सेंटर में मोतियाबिंद का ऑपरेशन करवाने के बाद 6 मरीजों की आंख की रोशनी चली गई....

सुर्खियों में सपा समर्थक! I LOVE U DIMPAL BHABHI…शरीर पर लिखवा 700Km साइकिल से कर रहा सफर
 उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा सीट पर 5 दिसंबर को उपचुनाव होना वाला है। इस सीट पर समाजवादी पार्टी ने डिंपल यादव को उम्मीदवार बनाया है। जिसके चलते सपा पूरे दमखम के साथ चुनाव प्रचार में जुटी हुई है। धड़ाधड रैलियों में सपा

भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा पर कसा तंज, कहा- प्रधान पद का चुनाव जीतने के भी लाले पड़ जाएंगे
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव के लिए जोर-शोर से जुटी समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधते हुए बुधवार को कहा कि अब कोई क्षेत्र किसी पार्टी का गढ़ नहीं रहा

प्रदेश अध्यक्षों के लिए निकाय चुनाव बने चुनौती, भाजपा, कांग्रेस, रालोद ने तैनात किए नए कमांडर
विधानसभा चुनाव के बाद प्रदेश का राजनीतिक तापमान फिर बढ़ना शुरू हो गया है। निकाय चुनाव में वर्चस्व दिखाने के लिये राजनीतिक क्षत्रपों की पैतरेबाजी शुरू हो गयी है। भाजपा, कांग्रेस और राष्ट्रीय लोकदल ने प्रदेश में अपने नए कमांडर तैनात कर दिये है।

किसानों को चेतावनी, अगर जलाई पराली तो नहीं मिलेगा इस खास योजना का लाभ
उत्तर प्रदेश के कृषि विभाग ने चेतावनी दी है कि वह उन किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि (PMKSN) का लाभ देना बंद कर देगा, जो पराली जलाने में लिप्त पाए जाते हैं, जिससे वायु प्रदूषण....

माफिया अतीक अहमद पर बड़ी कार्रवाई, एक अरब 28 करोड़ की बेनामी संपत्तियां कुर्क
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार माफियाओं अपराधियों को लेकर सख्त एक्शन में नजर आ रही है। वहीं सरकार के सख्त आदेश के बाद प्रयागराज पुलिस भी लगातार अपराधियों पर कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में  माफिया मुख्तार अंसारी पर जिला प्रशासन ने शिकंजा कसा है। 

सूटकेस में मिली आयुषी की आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट, प्रेग्नेंसी पर हुए खुलासे को सुन पकड़ लेंगे सिर
उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे की एक सर्विस लेन के पास शुक्रवार को सूटकेस में लड़की का शव मिला था, उसकी पहचान दिल्ली के बदरपुर की निवासी आयूषी (22) के रूप हुई है। आयुषी की पोस्टमार्टम...


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static