गोरखपुर में योगी ने दरबार लगाकर सुनी फरियादियों की समस्यायें, दिया समाधान का आश्वासन

punjabkesari.in Sunday, May 13, 2018 - 07:28 PM (IST)

गोरखपुरः उत्तर प्रदश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने गोरखपुर प्रवास के दौरान आज जनता दरबार में फरियादियों की समस्याये सुनी और उन्हें समाधान का आश्वासन दिया। मुुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में स्थित गोरखनाथ मंदिर में करीब 250 फरियादियों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी। 

उन्होंने फरियादियों की समस्याओं का जल्द से जल्द निस्तारण करने के लिए अधिकारियों को निर्देश भी दिये। योगी की सुबह की दिनचर्या परंपरागत रही। आवास से निकलने के बाद सबसे पहले गुरू गोरखनाथ के मंदिर में गए और वहां उनकी पूरे विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना किया।

इसके बाद अपने गुरू अवैद्यनाथ की समाधिस्थल पर जाकर आर्शीवाद लेने के बाद उन्होंने करीब आधा घंटे तक गौशाला में गुजारा। फिर फरियादियों के बीच पहुंच गये और करीब डेढ़ घंटे तक उनकी समस्याओं को सुना। मुख्यमंत्री अपरान्ह लगभग दो बजे लखनऊ के लिए रवाना हो गए।  

Ruby