Sultanpur: योगी सरकार के रोक के बावजूद पशु बाजार चलाए जाने पर सपा विधायक सहित दो का लाइसेंस निरस्त

punjabkesari.in Tuesday, Oct 18, 2022 - 01:11 AM (IST)

सुलतानपुर: उत्तर प्रदेश शासन एवं जिला प्रशासन के रोक के बावजूद पशु बाजार चलाये जाने पर समाजवादी पार्टी (सपा) के इसौली से विधायक मो ताहिर खां के नाम से चलने वाले पशु बाजार का लाइसेंस निरस्त कर दिया गया है।              
PunjabKesari
29 अगस्त 2022 को शासन के निर्देशों के अनुपालन का निर्देश
सुलतानपुर जिले के अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने निरस्तीकरण पत्र में बताया है कि अपर मुख्य सचिव पशुधन विकास उत्तर प्रदेश की ओर से 22 अगस्त 2022 को निर्देशित किया गया था कि लम्पी स्किल डिजीज के संक्रमण से पशुओं को बचाने के लिए प्रदेश के सभी पशु क्रय विक्रय वाले पशु मेला, हाट, पशुपैठ पर अग्रिम आदेश तक पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी कार्यालय द्वारा 29 अगस्त 2022 को शासन के निर्देशों के अनुपालन का निर्देश दिया गया था।      

पशु बाजार के संचालन की अनुज्ञा की शर्तों का उल्लंघन
जिला पंचायत के क्षेत्रीय सहायक राजस्व निरीक्षक ने 2 अक्टूबर को अपने निरीक्षण में पशु बाजार को संचालित किये जाते पाया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी पुलिस, उपजिलाधिकारी सदर, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी पुलिस बल सहित मौजूद थे। पशु बाजार के संचालन की अनुज्ञा की शर्तों का उल्लंघन करने एवं शासन-प्रशासन के आदेशों का अनुपालन न किये जाने के कारण अब्दुल कादिर व मो ताहिर खां का लाइसेंस निरस्त किया गया।
PunjabKesari
गौरतलब है कि बीते दिनों उत्तर प्रदेश के 543 गांव में लंपी बीमारी के प्रकोप से प्रदेश में अलर्ट जारी कर दिया था। जिसके बाद अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी तथा अपर मुख्य सचिव पशुधन डा. रजनीश दुबे की ओर से जारी शासनादेश में बीमारी से बचाव के लिए पशुओं के परिवहन पर रोक लगा दी थी। पशु बाजार भी अग्रिम आदेशों तक आयोजित न लगाने की हिदायत दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Recommended News

Related News

static