योगी ने पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी के निधन पर जताया शोक

punjabkesari.in Tuesday, May 11, 2021 - 08:24 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विजय मनोहर सहाय तथा पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त किया।  योगी ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। गौरतलब है कि इलाहाबाद उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश विजय मनोहर सहाय का दिल्ली के एम्स में आज सुबह निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार थे।  समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री यशपाल चौधरी का कल रात लखनऊ के एक निजी अस्पताल में दिल का दौरा पडने से निधन हो गया था। 


 

Content Writer

Ramkesh