राफेल मुद्दे पर बोले योगी-राहुल गांधी देश की सेना और जनता से मांगे माफी

punjabkesari.in Friday, Dec 14, 2018 - 06:07 PM (IST)

लखनऊः सुप्रीम कोर्ट ने फ्रांस से 36 राफेल लड़ाकू विमानों की खरीद के मामले में नरेन्द्र मोदी सरकार को शुक्रवार क्लीन चिट दे दी है। कोर्ट ने कहा-राफेल विमान खरीद की प्रक्रिया में शक की कोई गुंजाइश नहीं है। इसमें कारोबारी पक्षपातों जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।  जिसके बाद राहुल गांधी बीजेपी के निशाने पर आ गए हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी कांग्रेस अध्यक्ष पर जमकर निशाना साधा है।

सीएम योगी ने राफेल मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने किसके कहने पर अनर्गल आरोप लगाए। यह देश की सुरक्षा के साथ खिलावाड़ है। कांग्रेस का झूठ सबके सामने आया है। उन्होंने कहा कि राहुल देश की जनता और सेना से माफी मांगे। कांग्रेस ने षड़यंत्र करके जो काम किया है उस सब के लिए राहुल को माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने राफेल मुद्दा उठाकर अनावशक बखेड़ा खड़ा किया। इसके साथ ही कहा कि वो कौन लोग हैं जो देश को बढ़ता हुए नहीं देखना चाहते। राहुल को देश के प्रति जिम्मेदारी का परिचय देना चाहिए था। योगी ने कहा कि राफेल की आवश्यकता सेना को 2007 से थी फिर ऐसी क्या बात थी कि कांग्रेस ने इसे लंबित रखा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर मुद्दे पर भी कांग्रेस ने खेल खेला है।
 

 

 

Ruby