पूर्व मुख्यमंत्री बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर योगी ने श्रद्धांजलि अर्पित की

punjabkesari.in Monday, Apr 25, 2022 - 12:11 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने योजना भवन में स्थापित पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस मौके पर बहुगुणा की पुत्री और प्रयागराज से भारतीय जनता पार्टी की सांसद रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद थीं। पौड़ी गढ़वाल (अब उत्तराखंड में) में 25 अप्रैल 1919 को पैदा हुए हेमवती नंदन बहुगुणा ने नवंबर 1973 में कांग्रेस शासित सरकार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और वह नवंबर 1975 तक इस पद पर रहे। आजादी की लड़ाई में अग्रणी सेनानी रहे बहुगुणा के पुत्र विजय बहुगुणा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रह चुके हैं जबकि उनकी पुत्री रीता बहुगुणा जोशी उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं। रीता राज्य सरकार में मंत्री भी रह चुकी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static