योगी राज! दबंगों ने दलित किसान के घर में घुस कर मारी गोली, एक की मौत,4 घायल

punjabkesari.in Wednesday, Dec 16, 2020 - 07:17 PM (IST)

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दलितों को सुरक्षा देने के तो बहुत ढिंढोरा पीटती है। परंतु प्रदेश में दलित सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही ताजा मामला शाहजहांपुर जिले के जलालाबाद क्षेत्र से आया है। जहां पर दबंगों ने दलित किसान की गोली मारकर हत्या कर दी जबकि महिला समेत चार अन्य को घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि दबंगों किसान की जमीन पर कब्जा कर रहे थे। जिसका किसान ने विरोध किया। जिससे आग बबूला दबंगों ने किसान की घर में घुस कर गोनी मार दी। पुलिस सूत्रों ने यहां यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जलालाबाद क्षेत्र के गांव बीघापुर कसारी गांव में दबंगों ने दलितों की जमीन पर कब्जा कर लिया था। कब्जे को लेकर दोनों पक्षों में विवाद चल रहा था। कल शाम गांव के ही कुछ लोगों ने दबंगई दिखाते हुए दलितों को गाली गलौज किया था। कुछ लोगों ने शाम को मामला शांत करा दिया था। लेकिन आज सुबह हथियारबंद दबंगों ने दरवाजे पर खड़े दलित परिवार पर असलहों से गोलियां बरसानी शुरू कर दी। जिससे द्दगपाल की गोली लगने से मृत्यु हो गई जबकि महिला समेत चार लोग छर्रे लगे से घायल हो गये। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गये। गांव में एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। इस सिलसिले में पुलिस ने गोली चलाने वाले देवेंद्र और अभिषेक को हिरासत में ले लिया है जबकि अन्य दो लोग असलाह लेकर फरार हो गये। पुलिस उनकी सरगर्मी से तलाश कर रही है। इस बीच पुलिस अधीक्षक एस आनन्द ने बताया कि घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया गया है। पीड़ति परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत करा दिया गया है। दो आरोपियों को गिरफ्तारी कर लिया गया है जबकि अन्य की तलाश की जा रही है। उन्होंने दावा किया जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा। 

Ramkesh