यूपी मंत्रिमंडल के विस्तार की अटकलों के बीच योगी पहुंचे दिल्ली, PM मोदी से की मुलाकात

punjabkesari.in Tuesday, May 15, 2018 - 08:06 AM (IST)

नई दिल्ली\लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली पहुंचे। इसके अलावा उनकी मुलाकात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी होगी।

जानकारी के अनुसार सीएम योगी और पीएम मोदी ने एक घंटे से ज्यादा समय तक बातचीत की। बैठक के बारे में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बताया गया लेकिन सूत्रों का कहना है कि संभवत: दोनों के बीच 28 मई को कैराना उपचुनाव पर चर्चा हुई। इस सीट पर भाजपा ने मृगांका सिंह को उम्मीदवार बनाया है। मृगांका हुकुम सिंह की पुत्री हैं। हुकुम के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव हो रहा है।

इसके अलावा सीएम योगी की मुलाकात भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से भी होगी। बताया जा रहा है कि अमित शाह मिशन 2019 के मद्देनजर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. महेन्द्र नाथ पांडेय समेत सभी राज्यों के भाजपा के अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। प्रदेश के मंत्रिमंडल में फेरबदल और लोकसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ अलग से भी बैठक होगी।

Anil Kapoor