योगी ने नोएडा में कानून व्यवस्था और कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान की समीक्षा की

punjabkesari.in Saturday, Aug 08, 2020 - 03:24 PM (IST)

नोएडा: नोएडा के सेक्टर 39 में नवनिर्मित कोविड-19 अस्पताल का उद्घाटन करने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को जिले में कानून व्यवस्था, विकास कार्यों और कोरोना वायरस के खिलाफ चल रहे अभियान की समीक्षा बैठक की। बैठक में पुलिस आयुक्त, तीनों प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिलाधिकारी तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी शामिल थे। अस्पताल परिसर में बने कॉन्फ्रेंस हॉल में हुई बैठक में मुख्यमंत्री ने पिछले छह महीने में जिले की कानून व्यवस्था की समीक्षा की।

PunjabKesari

सूत्रों के अनुसार पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने मुख्यमंत्री को जिले की कानून व्यवस्था आदि की जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि गौतम बुद्ध नगर में पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होने के बाद कानून व्यवस्था में गुणात्मक सुधार आया है। अपराधिक घटनाओं का ग्राफ काफी कम हुआ है। मुख्यमंत्री ने पुलिस आयुक्त से अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने को कहा। योगी ने कहा कि पुलिस बिना किसी दबाव के काम करे। जिले में संगठित अपराध किसी भी सूरत में नजर नहीं आना चाहिए। अपराधियों को किसी भी तरह से संरक्षण देने वाले को बख्शा नहीं जाएगा।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री ने तीनों प्राधिकरण की महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर भी चर्चा की। इसके बाद जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी से कोरोना वायरस संक्रमण अभियान के बारे में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री को ग्रेटर नोएडा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और जिले में कोविड-19 अभियान के प्रभारी नरेंद्र भूषण ने अब तक उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static