योगी के मंत्री को फिर मिली जान से मारने की धमकी, जानिए आरोपी ने क्यों दी धमकी?

punjabkesari.in Wednesday, Jul 16, 2025 - 03:00 PM (IST)

 लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के सहयोगी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर को फिर सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी के साथ अभद्र टिप्पणी की गई है। जातिसूचक शब्द भी लिखे गए हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सोशल मीडिया प्रभारी पीयूष मिश्रा ने हजरतगंज कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कराई है।

पुलिस सूत्रों ने बताया पार्टी के सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर और पार्टी के मुख्य प्रवक्ता और महासचिव अरुण राजभर के खिलाफ सोशल मीडिया साइट पर अभद्र टिप्पणी पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस मामले में तीन नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। घटना की पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है।

ये भी पढ़ें:- छांगुर बाबा प्रकरण में नया मोड़: एडीएम और तहसील कर्मियों पर आरोपी के मदद का शक, 4 अधिकारियों पर हो सकती है बड़ी कार्रवाई

लखनऊ: बलरामपुर में धर्मांतरण और संपत्ति हड़पने के संगीन आरोपों से जुड़े छांगुर बाबा प्रकरण में शासन ने अब सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। 2019 से 2024 के बीच बलरामपुर में तैनात एक एडीएम, दो सीओ और एक इंस्पेक्टर की भूमिका पर संदेह जताया गया है। गोपनीय जांच में इन अधिकारियों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिलने का दावा किया जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Related News

static