योगी के मंत्री बोले- मुस्लिम औरतें बुर्का पहनती हैं, क्योंकि वे शूर्पणखा की वंशज हैं

punjabkesari.in Monday, Feb 10, 2020 - 12:43 PM (IST)

अलीगढ़ः यूपी सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री रघुराज सिंह ने मुस्लिम महिलाओं पर विवादस्पद बयान दिया है। रघुराज सिंह ने कहा कि मुस्लिम महिलाएं बुर्का पहनती हैं, क्योंकि वे रावण की बहन शूर्पणखा की वंशज हैं। रघुराज सिंह ने कहा कि इसका इस्तेमाल आतंकवादियों द्वारा किया जाता है, लिहाजा इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए।

उन्होंने कहा कि बुर्का पहनने की प्रथा अरब से भारत आई है। इसके आड़ में मुस्लिम महिलाएं अपना चेहरा छिपाती हैं, क्योंकि भगवान लक्ष्मण ने रावण की बहन शूपर्णखा के नाक काट दिए थे। इसके बाद वह बुर्का पहनकर वहां से गई थी। केवल राक्षसों के वंशज ही बुर्का पहन सकते हैं। कोई भी सामान्य व्यक्ति बुर्का नहीं पहन सकता। मैं देश की सरकार से भी बुर्का पर प्रतिबंध लगाने की अपील करूंगा, क्योंकि बुर्का पहनकर आतंकवादी हमारे देश में घुस जाते हैं। इसलिए मेरे साथी नागरिकों हमें एकजुट होना होगा, क्योंकि इन गुंडों को खत्म करना आवश्यक है।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि श्रीलंका में भी बुर्का पर प्रतिबंध है। लिहाजा इस पर प्रतिबंध लगना चाहिए। जब सब खुले में रहेंगे तो पहचानने में आसानी होगी कि कौन आतंकी है और कौन नहीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ बयानबाजी करने वालों को रघुराज सिंह ने नसीहत दिया कि अगर कोई डंडे से मारने की बात करेगा तो हम उसे जूतों से मारेंगे, छोड़ेंगे नहीं।


 

Tamanna Bhardwaj