योगी के मंत्री के बिगड़े बोल- विपक्ष को चीनी सामान मानते हुए बताया काली भेड़

punjabkesari.in Friday, Jun 19, 2020 - 11:15 AM (IST)

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के राज्य मंत्री एवं अनिल शर्मा का विवादित बयान सामने आया है। मंत्री ने विपक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि देश में कुछ काली भेड़ हैं जिनको मैं चीनी सामान मानता हूं।

बता दें कि राज्य मंत्री एवं शिकारपुर विधानसभा सीट से भाजपा विधायक अनिल शर्मा ने राहुल गांधी पर सीधे तौर पर देश विरोधी होने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के परिवार और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच समझौता एक दूसरे के हितों की रक्षा करने का हुआ था। चीन का हित तो भारत की जमीन कब्जाने में है, भारत के सैनिकों की शहादत करने में है, लेकिन आपका क्या हित है?

नेहरू गांधी परिवार देश का नाम इसलिए लेते हैं कि जब ये राष्ट्र का नाम लेंगे तभी देश की जनता इनका साथ देगी। सवाल करने वाले ये वो लोग हैं जो देश के खिलाफ नेगेटिव बात कहते हैं। ये जो कहते हैं वो देश के खिलाफ एक साजिश का हिस्सा होती है। आर्म्स फोर्स स्पेशल एक्ट को हटाने की बात करते हैं। आतंकवादियों के खिलाफ बनने वाले कानून का विरोध करते हैं। ये शहादत को नही जानते, शहादत को लेकर प्रश्न पूछते हैं। ये तो इटली से आये है। ये आजादी के नारे लगाने वाले लोग, ये जेएनयू जाने वाले और सेना के जनरल को गली का गुंडा कहने वाले लोग हैं। जो पूछ रहे हैं कि शहादत कैसे हुई।

मंत्री ने कहा जिसने जन्म लिया है वह एक दिन मरता भी है। लेकिन धरती पर सर्वोच्चय बलिदान देने के बाद वह पूजनीय हो जाता है। कारगिल और 1971 के युद्ध मे भी जवानों ने शहादत दी थी। मंत्री ने यह भी कहा कि हमें चीनी समान के बहिष्कार के साथ हैं मगर जो चीनी लोग यहां बैठे हैं हमें उनका भी तिरस्कार करना होगा।

ग़ौरतलब है कि योगी सरकार के राज्यमंत्री अनिल शर्मा ने अपना ये बयान सोशल मीडिया पर उस समय वायरल किया है जब भारत और चीन का तनाव चरम पर है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static