योगी के मंत्री का विपक्ष पर कटाक्ष, कहा-बुआ-बबुआ, जीजा-दीदी सब होंगे मोदी सुनामी में गायब

punjabkesari.in Friday, Mar 29, 2019 - 12:41 PM (IST)

गोण्डाः उत्तर प्रदेश के वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लहर है। उन्होंने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा का नाम लिए बगैर कहा कि मोदी की लहर में बुआ, बबुआ, जीजा और दीदी सब गायब हो जाएंगे। 

उन्होंने आरोप लगाया कि तुष्टिकरण की राजनीति के तहत कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी के कई नेता आतंकियों के लिए सम्मानजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हैं। मंत्री ने कहा कि मोदी ने विश्व में भारत का गौरव बढ़ाया है।  चौहान ने दावा किया कि लोकसभा चुनाव के बाद मोदी ही दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे।

उन्होंने मोदी सरकार के दौर में आम लोगों के लिए  शुरू हुई योजनाएं भी गिनाईं और कहा कि कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने भ्रष्टाचार, गुंडाराज और गलत नीतियों से देश को बर्बाद कर दिया था। चौहान ने गोण्डा जिले की कैसरगंज संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी बृजभूषण शरण सिंह के प्रचार के दौरान गुरुवार को यह बात कही।   

Ruby