योगी के मंत्री ने मोदी सरकार को किया आगाह: कहा- महंगाई के कारण जा चुकी हैं कई सरकारें

punjabkesari.in Monday, Sep 10, 2018 - 01:42 PM (IST)

बलियाः कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने भारत बंद पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि महंगाई के कारण देश में सरकारें जाने का इतिहास रहा है। 

भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष राजभर ने ट्वीट के जरिए मोदी सरकार को आगाह करते हुए कहा कि देश में जब भी पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं, मंहगाई बढ़ी है। मंहगाई की मार आम लोगों के साथ ही सरकार को भी झेलनी पड़ी है। महंगाई के कारण देश में कई सरकारें जाने का इतिहास रहा है।       

उन्होंने अनुसूचित जाति एवं जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एससी/एसटी एक्ट) में संशोधन के उच्चतम न्यायालय के फैसले को पलटने को लेकर भी मोदी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि वह न्यायालय के फैसले के साथ हैं। वह इस मसले पर ना तो दलित कार्ड खेल रहे हैं और ना ही सवर्ण कार्ड। वह ‘सही कार्ड’ खेल रहे हैं।  

Ruby