ताजनगरी में योगी फॉर PM के होर्डिंग्स लगने से सियासी गलियारों में मची हलचल

punjabkesari.in Monday, Dec 24, 2018 - 12:08 PM (IST)

आगरा: लखनऊ के बाद अब ताजनगरी में योगी फॉर पीएम को होर्डिंगों ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। इस तरह के विवादित होर्डिंग उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना की ओर से लखनऊ में लगाए गए थे लेकिन, अब ताज नगरी में भी इस तरह के दर्जनों विवादित होर्डिंग लग चुके हैं जो खुद उत्तर प्रदेश नव निर्माण सेना के अध्यक्ष अमित जानी ने लगवाए हैं। इन होर्डिंग्स में अमित जानी ने योगी को भगवान राम को फैजाबाद से अयोध्या लाने वाला कलियुग का अवतार बताया है और साथ में होर्डिंग पर छोटा-सा योगी फॉर पीएम लिखा है। इसके बाद से निगम के अधिकारियों में भी हलचल मच गई है।

लखनऊ में लगे होर्डिंग पर योगी ने संज्ञान लेते हुए अमित जानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन अमित जानी को हाईकोर्ट से राहत मिल गई थी लेकिन आगरा शहर में इस तरह के होर्डिंग लगाकर अमित जानी ने इस विवाद को और हवा दे दी है। पूरे मामले पर अमित जानी का कहना है कि लखनऊ में मुकदमा हो गया और अब आघरा में क्या होता है यह देखते हैं। वहीं नगर निगम के नगर आयुक्त ने इस मामले को संज्ञान में लेकर विवादित होर्डिंग हटवाने और उस पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कही है।

Anil Kapoor