“पुलिस मुठभेड़ को लेकर दिया गया योगी का बयान शर्मनाक, संविधान नहीं देता इसकी इजाजत’’

punjabkesari.in Monday, Dec 31, 2018 - 11:00 AM (IST)

लखनऊः राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश अध्यक्ष रमेश दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुलिस मुठभेड़ को लेकर दिया गया बयान शर्मनाक है और लोकतंत्र एवं संविधान की मूल आत्मा के खिलाफ है। डॉ. दीक्षित ने कहा कि पुलिस वीक पर योगी का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है। यह देश संविधान से चलता है और हमारा संविधान हर नागरिक उसके मानवाधिकारों को गारंटी देने की बात करता है, चाहे वो आरोपी ही क्यों न हो। पुलिस को कोई अधिकार नहीं है कि वो किसी को भी आरोपी मान करके उसका एनकाउंटर कर दे, संविधान और कानून उनको इसकी इजाजत नहीं देता है।  

उन्होंने कहा कि किसी पर आरोप तय करने और सजा देने के लिए न्यायपालिका है। उन्होंने सलाह देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री को यह नहीं भूलना चाहिए कि देश में अभी भी लोकतान्त्रिक व्यवस्था है जिस व्यवस्था के तहत वह मुख्यमंत्री बने हैं। डॉ. दीक्षित ने कहा कि राज्य सरकार में योगी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या समेत तमाम मंत्रियो पर संगीन आरोप और मामले न्यायालय में विचाराधीन है।

डॉ. दीक्षित ने योगी को सबसे पहले अपनी गौ गुंडा वाहिनी पर रोक लगनी चाहिए। भाजपा को अभी भी इतना जनादेश नहीं मिला कि वो देश की संवैधानिक व्यवस्था को खुलेआम चुनौती दें। यह भाषा किसी चुने हुए जनप्रतिनिधि और मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देती है ।

Ruby