दिवाली पर राम मंदिर मामले पर अच्छी खबर लेकर जाएंगे अयोध्याः योगी

punjabkesari.in Thursday, Nov 01, 2018 - 12:22 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहना है कि वह इस दिवाली पर राम मंदिर मामले पर अच्छी खबर लेकर अयोध्या जाएंगे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का मुद्दा सैकड़ों साल से चल रहा है। लिहाजा एक तारीख बढ़ने से संतों को धैर्य नहीं खोना चाहिए। वे संतों से इस बारे में बातचीत करेंगे।

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर था, राम मंदिर है और राम मंदिर रहेगा। हम चाहते हैं कि सर्वसम्मति से इसका हल निकले, अन्यथा और भी विकल्प हैं। सीएम ने कहा कि राम मंदिर देश व दुनिया के करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मुद्दा है। साथ ही यह देश खासकर उत्तर प्रदेश के शांति, सौहार्द, विकास और कानून-व्यवस्था से जुड़ा मसला भी है। जैसा पिछले साल कहा था, वह अच्छी खबर लेकर ही अयोध्या जाएंगे।

योगी ने कहा कि देश की न्यायपालिका स्वतंत्र है। यहां न्यायपालिका 125 करोड़ जनता के भरोसे का प्रतिक है। हमें न्यायलय पर विश्वास करना चाहिए।

Tamanna Bhardwaj