बुलेट प्रूफ शीशे के पीछे से बोले योगी -तीन तलाक पर कुछ क्यों नहीं बोलते नीतीश?

punjabkesari.in Saturday, Jun 17, 2017 - 03:52 PM (IST)

बिहारः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार के दरभंगा दौरे पर हैं। इसी दौरान योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर जमकर निशाना साधा है। योगी ने कहा कि नीतीश जी आपने अपने प्रदेश में बहुत काम करने की बात की होगी, लेकिन कर कुछ नहीं पाए। जो वादे जनता को किए गए थे वे सब वादे जुटे है।

बता दें इस दौरान सीएम योगी बुलेट प्रूफ शीशे के पीछे नजर आए। योगी के स्वागत में दरभंगा में जोरों-शोरों से तैयारियां की गई। आप को बता दें की योगी आदित्यनाथ दरभंगा के 2 दिन के दौरे पर गए हैं।

तीन तलाक पर कुछ क्यों नहीं बोलते नीतिश?
योगी ने सीएम नीतीश को निशाना बनाते हुए कहा कि अपने कभी तीन तलाक के खिलाफ आपकी आवाज क्यों नहीं निकली। आश्चर्य होता है कि जब मैं जनता दर्शन के कार्यक्रम में जाता हूं। 30-40 मुस्लिम महिलाएं आती हैं और एक ही गुहार लगाती हैं। उन्होंने ये भी कहा कि देश के अंदर आधी आबादी को न्याय मिले इसके लिए काम किया जा रहा है। आधी आबादी को भी न्याय मिलना चाहिए, इस बात की घोषणा नीतीश कुमार जी क्यों नहीं करते।

योगी ने कहा केंद्र सरकार ने जाति मजहब देख कर काम नहीं किया। बिहार के नौजवान प्रतिभाशाली माने जाने थे और आज बिहार का नौजवान उदास है। देश में मोदी सरकार के 3 साल कई मायनों में बेमिसाल रहे।

UP POLITICAL NEWS की अन्य न्यूज पढऩे के लिए Facebook और Twitter पर फॉलो करें-