योगी बोले हर समस्या का पारदर्शी तरीके से हो समाधान, यूपी के कई जिलों में पुलिसकर्मियों ने खेली होली, पढ़ें यूपी की Top Ten News
punjabkesari.in Thursday, Mar 05, 2026 - 08:15 PM (IST)
1- जन समस्याओं के निस्तारण में शिथिलता अक्षम्य, हर समस्या का पारदर्शी तरीके से हो समाधान: योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को 'जनता दर्शन' कार्यक्रम में लोगों से मुलाकात की और अधिकारियों को जन शिकायतों का तत्परता और संवेदनशीलता से समाधान करने की हिदायत देते हुए आगाह किया कि किसी भी तरह की लापरवाही अक्षम्य है।
2- पुलिस लाइन में जमकर खेली गई होली, फिल्मी गानों पर SSP अनुराग आर्य सहित मस्ती में डूबे पुलिसकर्मी
रंगों के पर्व होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिसकर्मियों ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। बरेली में पुलिस टीम ने जमकर होली खेली, जहां रंग-गुलाल, डांस और मस्ती का माहौल देखने को मिला।
3- UP Assembly Elections 2027: संगठन और सरकार के बीच तालमेल बढ़ाने पर बीजेपी का जोर, कानपुर में कल होगा मंथन
प्रदेश में वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत की हैट्रिक लगाने को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी से रणनीतिक तैयारियां तेज कर दी हैं।
4- बदलते मौसम ने बढ़ाई टेंशन, बच्चों में डायरिया और निमोनिया का खतरा बढ़ा
बदलते मौसम के दौरान लापरवाही बच्चों की सेहत पर भारी पड़ सकती है। खानपान में गड़बड़ी और साफ-सफाई की अनदेखी के कारण बच्चों में डायरिया और निमोनिया के मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है।
5- होली पर खेला खूनी खेल! पत्नी के लिव-इन रिश्ते से नाराज पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, प्रेमी को इस हाल में छोड़ा
उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में होली के दिन एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। चौक कोतवाली क्षेत्र की बालाजी नगर कॉलोनी में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। इस दौरान महिला का प्रेमी और आरोपी पति भी घायल हो गए।
6- होली की खुशियां मातम में बदली: ससुराल ले जाने के बहाने पत्नी का कत्ल, फिर खुद के पेट में मारा चाकू; रोंगटे खड़े कर देगी ये वारदात!
उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद जिले के मझोला थाना क्षेत्र में एक रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है।
7- सगे भाई बने हैवान, रोंगटे खड़े कर देगा ऑफिस के अंदर का CCTV वीडियो; पुलिस ने एनकाउंटर में किया हिसाब बराबर
लोनी की अली गार्डन कॉलोनी में यूट्यूबर और टीवी पैनलिस्ट सलीम वास्तिक पर हुए जानलेवा हमले का वो खौफनाक वीडियो सामने आ गया है,
8- होली के जश्न में खून का रंग: 10 मिनट तक चलीं लाठियां और रॉड, महिलाओं को भी नहीं बख्शा; 11 लोग लहूलुहान
बाराबंकी जिले के देवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टिकारिया गांव में बुधवार को होली की खुशियां उस समय काफूर हो गईं, जब रंग खेलने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद एक हिंसक जंग में तब्दील हो गया।
9- अखिलेश ने सरकार पर साधा निशाना, कहा- अंतरराष्ट्रीय हालात पर केंद्र की चुप्पी चिंताजनक
समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अमेरिकी-इज़राइली हमलों और उससे पैदा हुए अंतरराष्ट्रीय हालात को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है।
10- डिप्टी चीफ मिनिस्टर कोई बड़ा पद नहीं...बस एक रबर-स्टैम्प है और इसमें कोई असली पावर नहीं है: सपा नेता एस.टी. हसन
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्यसभा चुनाव के लिये नामांकन पत्र दाखिल किए जाने के बाद राजनीतिक बयान बाजी तेज हो गई है। इसे लेकर समाजवादी पार्टी के नेता एस.टी. हसन ने नीतीश समेत भाजपा पर हमला बोला है।

