सोनभद्र में बोले योगी- नौकरी निकलते ही चाचा-भतीजा करते थे वसूली

punjabkesari.in Wednesday, Dec 22, 2021 - 07:50 PM (IST)

सोनभद्र: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को सोनभद्र के राबर्ट्सगंज पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि पहले जब कोई नौकरी निकलती थी तो महाभारत के सारे रिश्ते वसूली पर निकल पड़ते थे। चाचा, भतीजे सारे रिश्तेदार प्रदेश भर में वसूली करते थे और युवा नौकरी से वंचित रह जाता था, भाजपा सरकार में हर नियुक्ति पारदर्शी तरीके से की गई है, कोई एक रुपए का भी आरोप नहीं लगा सकता है।

दरअसल, सीएम भाजपा जन विश्वास यात्रा लेकर जिले में पहुंचे थे। यात्रा के बाद उन्होंने जनता को संबोधित किया। हाईडिल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में जिले में 514 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।

Content Writer

Tamanna Bhardwaj