योगी सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 49 PCS अधिकारियों का किया तबादला

punjabkesari.in Monday, Mar 19, 2018 - 08:37 AM (IST)

लखनऊ: राज्य सरकार ने देर रात 49 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें 10 एस.डी.एम. स्तर के अधिकारी हैं। शीलधर सिंह यादव, विशेष सचिव राष्ट्रीय एकीकरण को अपर आयुक्त लखनऊ मंडल पद पर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार इन्द्र भूषण वर्मा नगर मैजिस्ट्रेट जौनपुर से ए.डी.एम. महाराजगंज, योगानन्द पांडेय एस.डी.एम. लखीमपुरखीरी से नगर मैजिस्ट्रेट जौनपुर, शेषमणि पांडेय सी.डी.ओ. बदायूं से विशेष सचिव एवं निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण, उमाकान्त त्रिपाठी अपर आयुक्त लखनऊ मंडल से सी.डी.ओ. बदायूं, शीलधर सिंह यादव विशेष सचिव राष्ट्रीय एकीकरण अपर आयुक्त लखनऊ मंडल से लखनऊ, उमेश नारायण पांडे ए.डी.एम. लखीमपुर खीरी से सी.डी.ओ. अम्बेदकर नगर, अरुण कुमार सिंह प्रथम ए.डी.एम. न्यायिक मैनपुरी से ए.डी.एम. लखीमपुरखीरी, वंदना वर्मा विशेष सचिव औद्योगिक विकास से विशेष सचिव संस्कृति, अवधेश कुमार मिश्रा नगर मैजिस्ट्रेट पीलीभीत से ए.डी.एम. बिजनौर, पूनम निगम एस.डी.एम. झांसी से नगर मैजिस्ट्रेट पीलीभीत।

प्रदीप कुमार दुबे नगर मैजिस्ट्रेट गाजियाबाद से ए.डी.एम. न्यायिक इटावा, संतोष बहादुर सिंह एस.डी.एम. मेरठ से नगर मैजिस्ट्रेट गाजियाबाद, देवेन्द्र प्रताप मिश्रा नगर मैजिस्ट्रेट मिर्जापुर से एस.डी.एम. न्यायिक पीलीभीत, पंकज वर्मा एस.डी.एम. प्रतापगढ़ से नगर मैजिस्ट्रेट मिर्जापुर, प्रवीण कुमार सिंह नगर मैजिस्ट्रेट बहराइच से ए.डी.एम. जालौन, प्रदीप कुमार यादव एस.डी.एम. झांसी से नगर मैजिस्ट्रेट बहराइच, संजय कुमार सिंह अपर नगर आयुक्त इलाहाबाद से नगर मैजिस्ट्रेट बदायूं, महेन्द्र एस.डी.एम. प्रतापगढ़ से मुख्य राजस्व अधिकारी सुल्तानपुर, प्रवरशील बर्नवाल एस.डी.एम. शामली से मुख्य राजस्व अधिकारी फैजाबाद, विजय कुमार सिंह द्वितीय एस.डी.एम. बिजनौर से ओ.एस.डी. विकास प्राधिकरण गाजियाबाद, विनय प्रकाश श्रीवास्तव नगर मैजिस्ट्रेट शाहजहांपुर से मुख्य राजस्व अधिकारी गोंडा, अतुल कुमार द्वितीय एस.डी.एम. गाजियाबाद से नगर मैजिस्ट्रेट शाहजहांपुर।

कमलेश कुमार सिंह ए.डी.एम. नगर मुरादाबाद से अपर आयुक्त वाराणसी, जगतपाल सिंह ए.डी.एम. बरेली से ए.डी.एम. नगर मुरादाबाद, अजय कुमार श्रीवास्तव ए.डी.एम. प्रशासन बदायूं से ए.डी.एम. बरेली, मनोज कुमार पांडेय नगर मैजिस्ट्रेट बलिया से ए.डी.एम. प्रशासन बदायूं, सुनील कुमार वर्मा एस.डी.एम. वाराणसी से नगर मैजिस्टरेट बलिया, विजय बहादुर सिंह सप्तम ए.डी.एम. झांसी से ए.डी.एम. औरैया, नागेन्द्र शर्मा भू.अ. आगरा से ए.डी.एम. झांसी, सत्य प्रकाश सिंह ए.डी.एम. प्रशासन बरेली से ए.डी.एम. भू.अ. आगरा, राम सेवक द्विवेदी औरैया से ए.डी.एम. प्रशासन बरेली, शमशाद हुसैन नगर मैजिस्ट्रेट इटावा से ए.डी.एम. न्यायिक बुलन्दशहर, राकेश कुमार पटेल नगर मैजिस्ट्रेट सीतापुर से नगर मैजिस्ट्रेट इटावा।

हर्षदेव पांडेय एस.डी.एम. गोरखपुर से नगर मैजिस्ट्रेट सीतापुर, संतोष कुमार सी.डी.ओ. बलिया से अपर खाद्य आयुक्त लखनऊ, बद्रीनाथ सिंह कुल सचिव सिद्धार्थ वि.वि. से सी.डी.ओ. बलिया, उदय प्रताप सिंह नगर मैजिस्ट्रेट बरेली से कुल सचिव सिद्धार्थ वि.वि. कपिलवस्तु सिद्धार्थनगर, गणेश प्रसाद सिंह एस.डी.एम. कुशीनगर से नगर मैजिस्ट्रेट बरेली, उमेश चन्द्र उपाध्याय एस.डी.एम. गोंडा से नगर मैजिस्ट्रेट बुलन्दशहर, उपजिलाधिकारी इंदु प्रकाश सिंह गाजियाबाद से चित्रकूट।

देवीदयाल संबद्ध अध्यक्ष राजस्व परिषद अमेठी अरुण कुमार सिंह कन्नौज से लखीमपुर खीरी, बृजपाल सिंह सीतापुर से इटावा, सूरज कुमार यादव पीलीभीत से उन्नाव, मनोज कुमार सिंह कानपुर देहात से चन्दौली, अशोक कुमार शुक्ला अमेठी से सहायक भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद, राकेश कुमार द्वितीय सक्षम अधिकारी गेल लखनऊ से एस.डी.एम. रायबरेली, सत्य प्रकाश द्वितीय का फतेहपुर से प्रतापगढ़ तबादला किया गया है। हिमांशु कुमार बुलन्दशहर का तबादला निरस्त किया गया है।

Punjab Kesari