योगी ने विपक्ष पर साधा निशाना, कहा- जहां वंशवाद और परिवारवाद होगा वहां विकास कहां होगा

punjabkesari.in Thursday, Dec 02, 2021 - 03:27 PM (IST)

सहारनपुर: जिले में मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय का शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि सहारनपुर यूपी का एक कोने का जनपद है। यह जिला अपनी हस्तकला और और कृषि के लिए जाना जाता है। वर्षों से यहां पर एक विश्वविद्यालय की मांग की जा रही थी, लेकिन जहां वंशवाद और परिवारवाद होगा वहां विकास कहा होगा।
 

सीएम ने कहा कि पिछली सरकारों में एक परिवार का विकास प्रदेश का विकास मान लिया जाता था। हमारी सरकार प्रदेश को नए-नए विश्वविद्यालय दे रही है और हर जिले में मेडिकल कॉलेज देने जा रही है। उन्होंने कहा कि सहारनपुर को दंगों की आग में झोंक दिया गया। पिछली सरकारों में कावड़ यात्रा रोक दी जाती थी। हमारी आस्था पर वार किया जाता था। अब होली दिपावली, दुर्गा पूजा सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जाती है। 
 


 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Related News

static