आज अयोध्या जाएंगे CM योगी, सरयू नदी के तट पर आरती में होंगे शामिल

punjabkesari.in Wednesday, Oct 18, 2017 - 10:23 AM (IST)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ आज गोरखपुर से 11 बजे देवरिया जाएंगे और उसके बाद वहां से अयोध्या पहुंचेगे। वहां योगी सरयू नदी के तट पर आरती में शामिल होंगे।

जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री बुधवार सुबह 10.40 बजे गोरखपुर से प्रस्थान करके 11 बजे आचार्य नरेन्द्र देव इन्टर कालेज पथरदेवा (देवरिया) जाएंगे। वह वहां 11 से अपरान्ह 1 बजे तक स्व. रवीन्द्र किशोर शाही की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेगें। उसके बाद योगी अपरान्ह एक बजे बजे फैजाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री फैजाबाद सर्किट हाउस में सवा 2 बजे पहुंचेगे और 4 बजे तक आरक्षित तथा उसके बाद से रात्र 9 बजे वहां पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लेगे। वह रात्रि विश्राम फैजाबाद सर्किट हाउस में करेंगे। योगी 19 अक्टूबर को प्रात: साढे 9 बजे गोरखपुर लौट आएंगे।