पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होंगे योगी, ये है पूरा शेड्यूल

punjabkesari.in Tuesday, Sep 25, 2018 - 12:32 PM (IST)

अागराः ताजनगरी आगरा के डॉ. भीम राव आंबेडकर विश्वविद्यालय में पं. दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा के अनावरण समारोह आयोजित किया गया है। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल रामनाईक शिरकत करेंगे। 

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए सभी तैयारियां पूर कर ली गई है। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। विवि के चप्पे चप्पे पर पुलिसकर्मी तैनात किये गए हैं। इस कार्यक्रम में राज्य मंत्री बेसिक, माध्यमिक, प्राविधिक और चिकित्सा शिक्षा संदीप सिंह और ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा और शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहेंगे। 


पूरा शेड्यूल

वे दोपहर 12:15 बजे खेरिया सिविल एयरपोर्ट पहुचेंगे। वहां से करीब 12:35 बजे विवि के पालीवाल पार्क परिसर में पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यहां करीब एक घंटा रुकेंगे। 

Ruby