55 साल के हुए गृहमंत्री अमित शाह, CM योगी ने दी जन्मदिन की बधाई

punjabkesari.in Tuesday, Oct 22, 2019 - 12:25 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि अद्भुत राजनीतिक प्रतिभा के धनी, कुशल रणनीतिकार, नए भारत के निर्माण के लिए निरंतर प्रयत्नशील, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं देश के यशस्वी गृह मंत्री आदरणीय अमित शाह को उनके जन्मदिन पर अनंत शुभकामनाएं। मैं ईश्वर से आपके स्वस्थ, समृद्ध एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने फोन पर भी गृहमंत्री अमित शाह को जन्मदिन की बधाई दी।

गुजरात से शुरू की राजनीतिक पारी
बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनके मंत्रिमंडल के सभी सहयोगियों ने अमित शाह को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। 55 साल के अमित शाह का जन्म 22 अक्टूबर को मुम्बई में हुआ था। इसके बाद पढ़ाई करने अहमदाबाद आए और राजनीतिक पारी गुजरात से शुरू की।

Deepika Rajput