चिंता मत करिए, योगीजी... 2022 में BJP को सत्ता से बेदखल कर आवाज ही बंद कर देगी जनता: अंशु अवस्थी

punjabkesari.in Friday, Sep 03, 2021 - 05:54 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता अंशु अवस्थी ने भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि  निकम्मी सरकार और नकारा सरदार की 2022 में विदाई तय है। भाजपा सरकार विदाई के समय में भी कैबिनेट की झूठी घोषणाओं से जनता को गुमराह कर रही है। भाजपा सरकार की विदाई प्रदेश की जनता ने तय कर दिया है। लेकिन आदित्यनाथ सरकार अभी भी झूठ बोलने से बाज नहीं आ रही है। प्रदेश के लोगों से इतने वादे किए थे लेकिन कोई पूरा नहीं हुआ और अब कैबिनेट की बैठक करके झूठ बोला जा रहा है।

अंशु अवस्थी ने कहा कि योगी सरकार कह रही है कि PPE पैटर्न पर मेडिकल कालेज बनाएंगे यदि पहले बना दिए होते तो कोरोना काल में ऑक्सीजन और बेड की कमी न होती और लाखों लोगों की जान बच जाती। उन्होंने कहा कि इतना ही नहीं किसानों को लेकर सरकार अभी भी झूठ पर झूठ बोल रही है। गन्ना किसान परेशान है, गन्ना MSP पर एक रुपया नहीं बढ़ाया गया और सरकार दावा कर रही है कि हम किसानों को मजबूत कर रहें हैं। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने योगी सरकार हमला बोलते हुए कहा कि अब झूठ बोलना बंद करिए, जनता बीजेपी की सच्चाई जान चुकी है। चिंता मत करिए 2022 में यही प्रदेश की जनता सत्ता से बेदखल कर आवाज ही बंद कर देगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Umakant yadav

Recommended News

Related News

static