मुस्लिम दंपत्ति की योगी से गुहार, न्याय दिलाओ, वरना करेंगे धर्मपरिवर्तन

punjabkesari.in Sunday, Apr 10, 2022 - 05:48 PM (IST)

मुरादाबाद: जिले के कटघर थाना इलाके की रहने वाली एक मुस्लिम दंपत्ति ने अपने परिजनों और पुलिस की ज्यादतियों से परेशान होकर अब हिंदू धर्म अपनाने की मांग की है। पीड़िता ने बताया कि उसका  विश्वास मुस्लिम समाज के उन संगठनों से उठ गया है जो मुसलमानो के लिए बड़ी बडी बाते करते है।  महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्यया की गुहार लगायी  है। नहीं तो पीड़िता मुस्लिम धर्म को छोड़ कर हिन्दू धर्म अपना लेगी।

दरअसल, एआईएमआईएम के पूर्व जिला जिला अध्यक्ष मोहम्मद रुवेद और उनकी पत्नी समीना परवीन का आरोप है कि उन्हें रुवेद की बहन-बहनोई ने फर्जी मुकदमों में फंसा दिया है। उन्हें संम्पति से अलग करने के लिए एक षडयंत्र के तहत झूठे मुकदमो में फंसा कर परेशान किया जा रहा है। पीड़िता ने बताया जिस मकान में वो इस समय रह रहे है उसकी कीमत लगभग एक करोड़ रुपये है।  वो थाना पुलिस और महिला थाना पुलिस के पास जाकर थक गए है लेकिन उनका पक्ष नहीं सुना जा रहा है।

पीड़ित का ने कहा कि वह  थक हार कर जब वो मुस्लिम संगठनों और धर्म गुरुओं के पास मदद के लिए पहुंचे तो उन्हें वहां से भी कोई मदद नही मिली है।  पीड़िता ने  प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से न्याय को गुहार लगाते हुए धर्म परिवर्तन करने की बात कही है। उन्होंने लिखित में एक पत्र एसएसपी मुरादाबाद को सोपा है। 

Content Writer

Ramkesh