योगीराज में बेखौफ दबंग, पुलिस स्टेशन के सामने महिला को मारी गोली

punjabkesari.in Tuesday, Apr 18, 2017 - 10:45 AM (IST)

मैनपुरी(शिव कुमार): मैनपुरी में दबंगो ने जमीनी विवाद में पुलिस चौकी के सामने महिला को गोली मार दी। गम्भीर हालत में महिला को जिला अस्पताल भेजा गया जहां उसकी मौत हो गई। गोली मारकर भाग रहे आरोपी को लोगों ने पकड़ लिया। लोगों ने उसे और उसकी बहन को पुलिस चौकी के अंदर ही पुलिस वालों के सामने गिरा कर पत्थरों से जमकर पीटा।

घटना मैनपुरी सदर कोतवाली इलाके की आगरा गेट चौकी की है। जहां पर काफी देर तक पुलिस चौकी के अंदर बबाल और तोड़फोड़ चलती रही। बताया जा रहा है कि इस पुलिस चौकी के सामने करोड़ों रूपए की प्रापर्टी है। इसी को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष की दो महिलाएं शिकायत के लिए पुलिस चौकी पहुंची थी, वहीं झगड़ा शुरू हुआ। इसके बाद 6-7 लड़के चौकी के अंदर पहुंचे, झगड़ा बढ़ने पर एक महिला के ऊपर लड़कों ने फायरिंग कर दी, जिससे उसको कई गोलियां लग गई।