155 देशों की नदियों के जल से योगी करेंगे ''रामलला'' का जलाभिषेक, चीन-पाकिस्तान से भी लाया गया जल

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2023 - 06:00 PM (IST)

अयोध्या: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण का काम तेजी से चल रहा है। इन तैयारियों के बीच श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के जलाभिषेक की भी तैयारी शुरू कर दी गई है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को 155 देशों की नदियों के जल से अयोध्या में रामलला का जलाभिषेक करेंगे। इसके लिए विश्व के 156 देशों की पवित्र नदियों से जल मंगवाया गया है। रामलला का जलाभिषेक कोई और नहीं खुद सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों द्वारा किया जाएगा।


योगी को सौंपा जाएगा 155 देशों की नदियों का पानी
चंपत राय ने कहा है कि भगवान राम के दिल्ली के भक्त विजय जॉली के नेतृत्व में एक टीम 155 देशों की नदियों का पानी आदित्यनाथ को सौंपेगी। अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जोरों पर चल रहा है और मंदिर का गर्भगृह जनवरी 2024 को आम जनता के लिए खुलने वाला है। इसको भव्य और यादगार बनाने के लिए बड़े कार्यक्रम की तैयारी है। 

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम योगी आदित्यनाथ 23 अप्रैल को मनीराम दास छावनी सभागार में 'जल कलश' की पूजा करेंगे। दिल्ली की एक गैर सरकारी संस्था दिल्ली स्टडी ग्रुप ने साल 2020 में जल इकट्ठा करने की इस मुहिम की शुरुआत की थी। इस संस्था के अध्यक्ष दिल्ली के पूर्व भाजपा विधायक विजय जौली हैं। अब जब दुनिया भर की नदियों का जल इकट्ठा हो चुका है तो श्रीराम जन्मभूमि मंदिर का जलाभिषेक करने के पहले विजय जौली गुरुवार को आध्या पहुंचे। 

इस दिन खोला जाएगा आम जनता के लिए राम मंदिर 
रामलला के जलाभिषेक कार्यक्रम में देश ही नहीं विदेशों के भी राजनयिक, धार्मिक और आध्यात्मिक गुरुओं के साथ गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित करने की तैयारी है। बता दें कि श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन के समय भी नींव में देश की पवित्र नदियों के जल और पवित्र स्थानों की मिट्टी डाली गई थी। अब एक बार फिर पवित्र नदियों के जल से निर्माणाधीन श्री राम मंदिर का अभिषेक करने की तैयारी है। श्रीराम के गर्भग्रह में मकर संक्रांति वाले दिन जनवरी 2024 में श्रीराम लला विराजमान होंगे। राम मंदिर का उद्घाटन भी इसी दिन होगा और आम जनता के लिए इसे खोल दिया जाएगा। 

Content Writer

Tamanna Bhardwaj