‘तुम कितने तंजील मरोगे घर-घर से तंजील निकलेगा’ नारे के साथ कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

punjabkesari.in Wednesday, Apr 06, 2016 - 07:43 PM (IST)

इलाहाबाद(सईद रजा): एन.आई. ए. के तेज तर्रार अधिकारी तंजील अहमद की नृसंश हत्या से देश सकते में है। 3 दिन बीत जाने के बाद भी हत्यारों का कोई सुराग हाथ नहीं आया है। ऐसे में आज इलाहाबाद में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने तंजील अहमद के हत्यारों की गिरफ्तरी के लिए विरोध प्रदर्शन किया है।
 
इलाहाबाद में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के सुभाष चौराहे पर केंद व प्रदेश सरकार के खिलाफ काली पट्टी व पोस्टर लेकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है, के आरोप भी लगाए। वहीं राष्ट्रवाद की बात करने वाली केंद्र सरकार और उनके मंत्री इस घटना पर मौन क्यों हैं, को लेकर सवाल भी उठाया गया है। अधिकारी की हत्या पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पोस्टर व नारे लगाते हुए कहा कि तुम कितने तंजील मरोगे घर-घर से तंजील निकलेगा।