घर के बाहर बैठी महिला को उठाकर ले गए दरिंदे, गैंगरेप के बाद किया हत्या का प्रयास

punjabkesari.in Saturday, Jul 21, 2018 - 01:16 PM (IST)

अम्बेडकर नगरः यूपी पुलिस की लाख कोशिशों के बावजूद प्रदेश में रेप की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मामला अम्बेडकर नगर का है। जहां एक महिला के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। महिला के विरोध करने पर उसकी पिटाई कर दी गई।

मामला मालीपुर थानाक्षेत्र का है। यहां शुक्रवार को एक महिला अपने घर के बाहर बैठी थी। इस दौरान कुछ युवक महिला से शौच जाने के लिए बोतल मांगने लगे। महिला ने जब युवकों को बोतल दी तो उन्होंने महिला को दबोच लिया। महिला का मुंह दबाकर वह उसे घर की कुछ दूरी पर ले गए। यहां उन्होंने महिला के साथ गैंगरेप किया। इस दौरान महिला ने युवकों का विरोध किया तो दरिंदों ने हत्या के इरादे से महिला के सिर पर ईंट पत्थर मारकर बुरी तरह से कूंच दिया। जिससे महिला बेहोश हो गई।

वहीं कुछ देर बाद महिला को होश आया तो वह घर पहुंची। यहां उसने पति को आपबीती सुनाई। जिसके बाद पति ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। साथ ही महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।

इस मामले में लापरवाही दिखाते हुए पुलिस ने काफी देर बाद आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। 

Tamanna Bhardwaj