स्मृति ईरानी पर अभद्र टिप्पणी  करना युवक को पड़ा भारी, आरोपी गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Mar 24, 2022 - 05:53 PM (IST)

बदायूं: केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में बृहस्पतिवार को जिले के उघैती क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया गया है अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ईरानी के खिलाफ सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले पुष्पेंद्र यादव के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ता कुलदीप शंखधर ने ट्वीट करके पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी।

उन्होंने बताया कि शिकायती ट्वीट पर संज्ञान लेते हुए आरोपी पुष्पेंद्र यादव के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Content Writer

Ramkesh