स्कूल जा रही 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा से युवक ने की छेडख़ानी, आरोपी अरेस्ट

punjabkesari.in Saturday, Feb 06, 2021 - 02:49 PM (IST)

नोएडा: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भले ही महिलाओं की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बना दिया है। महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला हेल्पलाइन, महिला डेस्क की स्थापना की गई। बावजूद प्रदेश में महिलाएं बच्चियां सुरक्षित नहीं है। ऐसा ही ताजा मामला नोएडा से सामने आया है। यहां पर एक नाबालिग छात्रा से मनचले युवक ने छेडख़ानी व मारपीट की घटना को अंजाम दिया है। साथ ही पीड़िता को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी।  फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक मामला नोएडा जिले के फेस 3 थाना क्षेत्र के बहलोलपुर का बताया जा रहा है। यहां पर एक 15 वर्षीय नाबालिग 10 की छात्रा से स्कूल जाते समय एक युवक ने छेडख़ानी की।  पीड़िता ने इसकी शिकायत परिजनों से की। आरोपी को परिजनों ने और आस-पास के लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ के छेड़छाड़ का केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। 

Content Writer

Ramkesh