युवक की वहशियाना हरकत, रेप के बाद विवाहिता को पिलाया जहर

punjabkesari.in Monday, Jul 10, 2017 - 05:25 PM (IST)

बलिया: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सुखपुरा इलाके में एक प्राइमरी स्कूल में 23 वर्षीया विवाहिता के साथ कथित रूप से बलात्कार करने और उसके बाद जहर का घोल पिलाने का मामला सामने आया है।

पुलिस विभाग के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुखपुरा थाना क्षेत्र निवासी 23 वर्षीया एक विवाहिता मायके आई हुई थी। महिला को रात में प्राइमरी स्कूल में उसके गांव के ही निकेतन नाम के व्यक्ति ने बुलाया। विवाहिता जब वहां पहुंची तो निकेतन ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया। इसके बाद विवाहिता को जहर का घोल पिलाया तथा जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस अधीक्षक सुजाता सिंह के निर्देश पर बांसडीह रोड थाना में भारतीय दंड विधान की धारा में नामजद मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही है।