भारतीय नारी सब पर भारी, दुष्कर्म का प्रयास कर रहे युवक का काटा गुप्तांग
punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2019 - 06:00 PM (IST)
श्रावस्तीः कहते हैं कि नारी को दुर्गा का रूप माना जाता है, लेकिन ये भी सच है अगर नारी की आबरू पर कोई मुसीबत आ जाए तो वह चंडी बनते देर नहीं लगाती है। ऐसी ही उदाहरण श्रावस्ती में देखने को मिली है। जहां एक महिला ने साहस दिखाते हुए उसपर बुरी नजर रखने वाले को ऐसा सबक सिखाया, जिसे सुनकर बदनीयत हरकतें करने वालों की रूह कांप जाएगी।
मामला थाना मल्हीपुर के क्षेत्र ग्राम मानूडीह की है। यहां खेत में गुरूवार की सुबह एक 35 वर्षीय महिला पशुओं के लिए चारा लेने गई थी। इस दौरान यहां पहले से ही मौजूद लालपुर गांव के एक युवक ने उसे रोककर जबरन दुष्कर्म करने का प्रयास करने करने लगा। तभी महिला ने अपनी इज्जत बचाते हुए और बिना डरे युवक का धारदार हथियार से गुप्तांग काट डाला। युवक गम्भीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है।
महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। जबकि जख्मी आरोपी युवक का कहना है कि रंजिशन मुझे जान से मारने के लिए ऐसा कृत्य रचा गया है। हालांकि, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।