लड़की से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार
punjabkesari.in Monday, Aug 27, 2018 - 04:46 PM (IST)
मुजफ्फरनगरः उत्तर प्रदेश के शामली जिले में एक युवक ने 11वीं कक्षा में पढऩे वाली छात्रा के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीडऩ की और उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि लड़की के परिवारवालों ने इस बारे में शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार यह घटना कल उस समय हुई जब लड़की स्कूल जा रही थी। पुलिस ने बताया कि लड़की ने जब यौन उत्पीडऩ के प्रयास का विरोध किया युवक ने उसकी पिटाई कर दी।