युवक ने लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर की सुसाइड, परिजनों में मचा हड़कंप

punjabkesari.in Wednesday, Nov 10, 2021 - 04:48 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 25 वर्षीय युवक ने अपने घर पर लाइसेंसी दो नली बंदूक से गोली मारकर सुसाइड कर ली।  गोली की आवाज सुनकर परिजन दौड़े तो देखा युवक शव खून से लिपटा शव पड़ा हुआ था।  आनन- फानन में परिजनों ने युवक को स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा जहां पर उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।  मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल कर  रही है।



बता दें कि मामला जिले के  बिसंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत अकौना गांव का है। जहां के रहने वाले महेंद्र लोधी पुत्र दादूराम लोधी उम्र लगभग 25 वर्ष यह अपने घर पर आज लाइसेंसी 312 बोर दो नली बंदूक से अपने ऊपर गोली मार लिया। जैसे ही गोली की आवाज परिजनों ने सुना तो मेंहनद की मां सुनैना देवी दो अपने पड़ोसी लोगों के साथ पुत्र को बिसंडा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुची, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस बांदा में भिजवा दिया गया है। वहीं पुलिस इस घटना की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। और परिजनों से पूछताछ कर रही है। परिजनों ने बताया की घटना के समय मृतक के पिता दादूराम लोधी मध्य प्रदेश अपनी बेटी के यहां गए हुए हैं। इस विषय में भी पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रहे हैं।

Content Writer

Ramkesh