सीतापुर: घरेलू विवाद के चलते युवक ने मौत को लगाया गले

punjabkesari.in Monday, Apr 01, 2024 - 05:47 PM (IST)

सीतापुर: उत्तर प्रदेश में सीतापुर जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र में घरेलू विवाद को लेकर सोमवार को एक युवक ने गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस के अनुसार तरीनपुर मोहल्ले में रानू सिंह (30) ने आज दिन में पारिवारिक विवाद को लेकर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

एक अन्य सड़क दुर्घटना में एक युवक एवं उसकी भाभी की मृत्यु हो गई। थाना मानपुर के बखरिया गांव के पास रविवार देर रात मोटरसाइकिल पर देवर भाभी एवं उनका बच्चा अपने गांव वापस आ रहे थे कि अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई और घायल देवर को उपचार के लिये बिसवन अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तीन वर्षीय बालक को गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार थाना ताल गांव के कड़ी सराय निवासी शफीक अपनी भाभी रुखसाना एवं उसके तीन वर्षीय पुत्र के साथ बीती रात माधवपुर से वापस अपने गांव लौट रहे थे कि सीतापुर बिसवन मार्ग पर ग्राम बखरिया के पास अज्ञात वाहन की टक्कर में रुखसाना (28) की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि गंभीर रूप से घायल शफीक को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें....
'अच्छी सरकार बुलंद होती है...', CM योगी बोले- आज यूपी में बेटियां, अन्नदाता और नौजवान सुरक्षित हैं

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में पहुंचे। जहां उन्होंने कहा कि अच्छी सरकार बुलंद इरादे से बुलंदशहर की तरह ही विकास करती है। जिस धरती को मां गंगा का आशीर्वाद प्राप्त है उस धरती को पिछली सरकारों ने विकास से रोक दिया था। मुझे याद है 2014 से पहले बुलंदशहर अपराधियों के भय का पर्याय बन चुका था।

Content Editor

Harman Kaur