मानवता हुई शर्मसारः घंटों सड़क पर तड़पता रहा सड़क हादसे का शिकार युवक, लोग बनाते रहे वीडियो

punjabkesari.in Monday, May 20, 2019 - 03:01 PM (IST)

ललितपुरः उत्तर प्रदेश के ललितपुर में मानवता उस समय शर्मसार होती हुई दिखाई दी जब सड़क हादसे में घायल युवक धूप में घंटों तक सड़क पर तड़पता रहा और लोग मदद की बजाए वीडियो बनाते रहे। वहीं एक व्यक्ति ने पुलिस को फोन किया और सारी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी नाजुक बनी हुई है।

वहीं मदद करने वाले व्यक्ति वक कहना है कि लोगों की इंसानियत बिल्कुल खत्म हो चुकी है सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल युवक को वहां से निकलने वाले किसी भी राहगीर ने उसकी मदद नही की और न ही पुलिस को फोन लगाया। जब मैं वहां से निकला तो पहले पुलिस को फोन लगाया। उसके बाद कुछ लोगों ने घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उनकी हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है।

सड़क पर अगर कोई व्यक्ति हादसे का शिकार हुआ है तो तुंरत उसकी मदद करनी चाहिए, ताकि शख्स की जान बचाई जा सके। तुरंत पुलिस को फोन कर हादसे की जानकारी देनी चाहिए। पुलिस की मदद करें और देश का सच्चा नागरिक होने का कर्तव्य निभाएं।

Tamanna Bhardwaj