यूपी में चरम पर अपराध, महोबा में दो दिन पहले अगवा किये गये युवक की हत्या

punjabkesari.in Tuesday, Oct 20, 2020 - 02:52 PM (IST)

महोबा: उत्तर प्रदेश में महोबा के कबरई क्षेत्र में बदमाशों ने दो दिन पहले अगवा किये गए एक युवक की हत्या कर दिए जाने से सनसनी फैल गयी।       

अपर पुलिस अधीक्षक आर0 के0 गौतम ने मंगलवार को यहा बताया कि कबरई के भगतसिंह नगर के निवासी हिम्मत सिंह(27) का शव रस्सियों से बंधा हुआ बघवा तालाब में पड़ा हुआ मिला। मृतक के सिर व शरीर के दूसरे हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए है। उसके साथ मारपीट किये जाने और बाद में उसकी हत्या किये जाने की आशंका है। है। युवक दो दिन पूर्व अचानक गायब हो गया था। परिजनों ने उसका अपहरण कर लिए जाने का मामला दर्ज कराया था।       

उन्होंने बताया कि मृतक हिम्मत सिंह ईंट भट्ठा में मजदूरी का कार्य करता था। उसकी हत्या क्यों की गई यह अभी स्पष्ट नही है। मामला आशनाई से जुड़ा बताया जा रहा है।पुलिस ने युवक की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए शव को पंचनामा भरकर पोष्टमाटर्म के लिए भेज दिया है। जांच पड़ताल शुरू की है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार श्रीवास्तव ने मौके का स्थलीय निरीक्षण किया है। उन्होंने इस मामले में हत्यारो की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।

Ajay kumar